दर्जन भर सपाइयों ने मनायी चरण सिंह की जयंती

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक दर्जन भर सपा नेता ही जुट सके| जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है| सभी पूर्व विधायक, निर्वाचित चेयरमैंन व जिला कमेटी के लोग गायब थे|

बैठक में पंहुचे पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित व सपा महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की| इसके बाद ही एक गोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसमे सतीश दीक्षित ने कहा कि जब-जब किसानों की समस्याओं की बात होगी तब पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया जायेगा| उन्होंने कहा की पार्टी जल्द ही एक पद यात्रा का कार्यक्रम भी तय किया जायेगा|

महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि युवाओं को पूर्वजो का साहित्य जरुर पढ़ना चाहिए| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आज के दिन गांवों में एक कार्यक्रम तय हो जाये ताकि पार्टी का गाँव की ओर कदम बढ़े| पूर्व प्रधानमंत्री की बिरासत को मुलायम सिंह यादव ने बढाने का कार्य किया| जितेंद्र सिंह यादव (सिरोली वाले),सचिन गुप्ता, ओपेन्द्र यादव, प्रेम सिंह, सरजू सिंह रजत क्रन्तिकारी, ब्रजेश पाल आदि एक दर्जन भर सपा नेता ही रहे| सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया की गोष्ठी का कार्यक्रम था लेकिन वह बाहर थे इस लिये नही आ पाये| कार्यक्रम तो पार्टी के होते रहते है आगे भीड़ देखने को मिलेगी |