बीजेपी ने काटा अटल के जन्मदिन का केक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीजेपी के आला नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी सभी मंडल स्तर पर अटल का जन्मदिन मना रही है| जिसके चलते बीजेपी के फतेहगढ़ मंडल ने केक काट के जन्मदिन मनाया| लेकिन अटल के जीवन पर जानकारी नही दी गयी|

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास विकास कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंडी अटल वबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन केक काटकर मनाया| फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला के नेतृत्व में एकत्रित हुये नेताओ ने केबल केक काटा उनके राजनैतिक जीवन पर प्रकाश तक नही डाला| और कार्यक्रम समाप्त हो गया| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री शैलेन्द्र अग्निहोत्री, शशांक शेखर मिश्रा, विशाल शुक्ला, ममता सक्सेना, दीपक दुबे,पकज दीक्षित आदि रहे|

वही अटल का 93 वां जन्मदिन फतेहगढ़ के बूथों पर मनाया गया| जिसमे बजरिया सेक्टर 234 बूथ पर मुख्य अतिथि के रूप में भूदेव राजपूत पंहुचे| उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला| सभासद प्रबल त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, जितेन्द्र चौहान आदि रहे |
हिजामं ने मनाया अटल का जन्मदिन
हिन्दू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी ने बजरिया में बैठक कर गुरु गोविन्द सिंह की 351 वें प्रकाश पर्व, तुलसी पूजन पर्व और पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को मनाया गया| जिसमे संगठन के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुनीता, सोनू भाटिया, राहुल भाटिया राजदीप गुप्ता मीना धवन आदि रहे|