राहुल के कांग्रेस सुप्रीमो बनने पर बांटी मिठाई

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद: राहुल के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में कांग्रेस नेताओ ने मिष्ठान वितरण किया| इसके साथ ही कांग्रेस को नई दिशा मिलने की भी उम्मीद भी जाहिर की|

शहर के चौक बाजार पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्रित हुये| इसके बाद सभी ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया| साथ ही आतिशबाजी भी चलायी गयी| जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नये सुप्रीमो बनने से देश का युवा कांग्रेसी उत्साहित होकर दो गुनी ताकत के साथ पार्टी के कार्य में जुट जायेगा| राहुल के नेतृत्व में ही कांग्रेस आगामी 2019 की केंद्र सरकार बनायेगी|

राष्ट्रीय महासचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव (लालू) ने कहा कि कांग्रेस को राहुल के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है| जिससे कांग्रेस में नया उत्साह है| लोक सभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि पार्टी का युवा पदाधिकारी पूरी तरह से राहुल के साथ लगा था| लेकिन अब पार्टी की पूरी कमान राहुल के हाथ में होने से युवाओं को नयी दिशा मिलेगी| कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से राहुल के नेतृत्व में लड़ेगी|

जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र नारायण मिश्रा, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन,पुन्नी शुक्ला, पीएन सक्सेना, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, अतुल दुबे, कुलदीप कुमार, श्याम लाल, कैलाश यादव आजम खां, अशोक कुमार गोयल आदि मौजूद रहे|