टॉप टू चोरियों के खुलासे में पुलिस खाली हाथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के सेठगली व राजेपुर कस्बे की सराफा दुकानों में हुई लगभग 50 लाख की चोरियों में पुलिस अभी तक खाली हाथ ही है| पुलिस अभी सर्विलांस व अन्य माध्यमों से अपराधियों की गर्दन तक पंहुचने का प्रयास कर रही है|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सूफी खां निवासी राजाबाबू पुत्र रामप्रकाश की शहर कोतवाली क्षेत्र के सेठ गली नीम वाली गली बैंक ऑफ बडौदा के निकट सराफा कारीगर की शान्या ज्वैलर्स के नाम से दुकान है| जिसमें बीते बीते 4 अक्टूवर 2017 की रात तिजोरी में रखा लगभग तीन लाख का सोना व चार लाख की चांदी गायब मिली| घटना को हुये लगभग एक महीने का समय गुजर गया लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है| सूत्रों की माने तो पुलिस घटना में किसी करीबी पर ही शक कर रही है| लेकिन खुलासे को लेकर पुलिस को कामयाबी नही मिल पा रही है|

वही शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरटटा निवासी राजकिशोर उर्फ़ सोनी गुप्ता की राजेपुर कस्बे में अनमोल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है| उनकी दुकान से जेबर नकदी गायब मिले| जाँच में पता चला की चोर दुकान के ऊपर बनी दूसरी मंजिल के पीछे लगे लोहे के जंगले को तोड़कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया| दुकानदार ने पुलिस को बताया कि लगभग पांच लाख नकद, 25 किलो चांदी 500 ग्राम सोना, व तीन लाख के गिरमी रखे हुये जेबरात चोरी हो गये| पुलिस को घटना से कुछ दूरी पर एक खेत में तीन पाजेब पड़ी मिली| वही घटना के कुछ दिन बाद पास के ही खेत में जेबरात के डिब्बे मिले|

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है| पुलिस का कहना है की ससर्विलांस के जरिये आरोपियों की लोकेशन ली जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|