सीएम योगी ने प्रदेश को बना दिया रोगी: राज बब्बर

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में हुई 49 बच्चो की मौत के मामले में राजनीति जमकर शुरू हो गयी है| जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया| उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोरखपुर व फर्रुखाबाद में बच्चो की मौत नही नरसंहार हुआ है| दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए|

लोहिया अस्पताल पंहुचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएमएस महिला डॉ० अखिलेश अग्रवाल व डॉ० कैलाश से वार्ता की | उन्होंने कहा कि अस्पताल में डाक्टरों की भारी कमी पर प्रदेश सरकार को घेरा| उन्होंने कहा की जंहा लगभग 35 चिकित्सक होने चाहिए थे वहां केबल 11 चिकित्सक अस्पताल है| दो उधार के चिकित्सक बाहर से आते है| इस हालत में हालात कैसे सुधरेगें|

इसके बाद वह बढ़पुर स्थित एक होटल में गये| जंहा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक टीम हर उस अस्पताल में जा रही है है जंहा गरीब इलाज कराता है| जो बच्चे मौत के मुंह में गये उनके परिवार को न्याय कांग्रेस दिलायेगी| उन्होंने कहा की प्रदेश के अस्पतालों के हालत खराब है| प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार को बनाया लेकिन जब प्रदेश की कुर्सी पर जब योगी बैठे तो उन्होंने प्रदेश को ररोगी बना दिया| सीएम योगी ने कसम खा ली है कि वह प्रदेश को रोगी बना कर ही दम लेंगे| इतने बच्चो की मौत के बाद योगी को कोई सम्बेदना नही है| बीजेपी को चाहिए की वह योगी को हटाकर किसी अन्य चेहरे को लेकर आये जो हालत ठीक कर सके|

वही सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की यह बच्चों की मौत नही नरसंहार हुआ है| उन्होंने कहा की संसाधन की कमी से यह मौते हुई| इसके लिये उन्होंने भी यूपी सरकार पर हमला बोलते हुये कहा की प्रदेश सरकार ने यह हालत पैदा कर दिये की बच्चो की मौत हो गयी| वह पट्टी छेदा सिंह और महमदपुर में मृत बच्चो के परिजनों से मिले और उनसे जानकारी ली| आराधनामिश्रा, विधायक दीपक सिंह, पूर्णिमा सिंह, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा, शुभम तिवारी, पुन्नी शुक्ला आदि मौजूद रहे|