सपा में गुटबाजी थी और है लेकिन आगे नही होनी चाहिए

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला सम्मेलन में सपा नेताओ को एक जुट दिखाने का प्रयास किया गया| लेकिन कुछ ही देर बाद वयान आक्रामक हो गये| मंच से यह साफ कहा गया की पार्टी में गुटबाजी है| लेकिन यह आगे नही रखने की सलाह दी गयी|
पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में बोलते हुये पूर्व सांसद मुन्नूबाबू ने कहा कि पार्टी एक जाति से नही चल सकती| सबको मौका मिलना चाहिए| उन्होंने कहा की केशव प्रसाद मौर्य पर 37 मुकदमे होते हुये भी उन्हें उनकी पार्टी ने कंहा तक पंहुचाया| पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी झूठे वयान देने वाली पार्टी है| विधान सभा चुनाव में ईबीएम में गडबडी हुई बिना ईबीएम के अगर चुनाव करा ले तो वह चारो खाने चित्त हो जायेगे| किसान मर रहा है आलू सैकड़ो कुंतल कोल्ड में सड रहा है| मोदी ने आलू विदेश नही भेजा नही तो किसान परेशान नही होता है| गोरखपुर में मरे बच्चो को योगी ने कोई सहायता नही की| पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि फर्रुखाबाद मुलायम सिंह यादव का सबसे प्रिय जनपद रहा है| कुछ लोग सत्ता में रहते हुये पार्टी में घुसकर फायदा उठाते है लेकिन चुनाव में नजर नही आते| गद्दारी करने वालो को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए|

सचिन सिंह यादव ने जिला पंचायत चुनाव में सपा का अध्यक्ष बनाने के लिये बीजेपी विधायको को बधाई दी| उन्होंने कहा की यैसे हालात क्या थे कि जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी विधायको की मदद से सपा का अध्यक्ष हटाकर सपा का ही बनाया गया| अंतर इतना है कि पहले सपा का था अब बीजेपी के सहयोग से सपा का है| उन्होंने कहा कि जनपद के नौजवान सम्मान व न्याय की राजनीति पसंद करते है| जिले में सपा सबसे मजबूत पार्टी रही| आज सपा का एक भी विधायक नही है| इसका कारण है कि सपा के लोगो ने ही सपा को कमजोर किया है| खौफ की राजनीति से त्रस्त कार्यकर्ता अपने घरो में बैठ गया है| वह जब बाहर आकर हुंकार भरेगा तो पार्टी अपने आप मजबूत होगी|

महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिला पंचायत में हम लोगो को काम नही मिल पा रहा था| मेरे घर के सामने की सड़क तक नही बन पायी| इस लिये पार्टी ने फेर बदल किया| पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल ने कार्यकर्ताओ को नेताओ का नेता बताया| कहा कि बीजेपी की सरकार में हत्या, दुष्कर्म, लूट हो रही है| सरकार रोकने में नाकाम है| जिले में सपा नेताओ के बीच गुट बजी थी और है लेकिन आगे नही रहनी चाहिए| उन्होंने विवादित वयान देते हुये कहा कि योगी सरकार को परिवार का मतलब नही मालूम उनकी सरकार में देवी-देवताओ की संख्या बढ़ी है|

परिवेक्षक व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि जिन नेताओ ने जो बात कही उसमे उनका दर्द रहा| जिन लोगो ने पार्टी में काम किया वह अज भी साथ है| जिन लोगो ने जो कहा है वह सुझाव डाकिया बनकर पार्टी सुप्रीमो तक पंहुचा दूंगा| पार्टी के निर्णय पर सभी को कार्य करना चाहिए| नगर पालिका का चुनाब जिताने के लिये सभी कार्यकर्ता जुट जाये| जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान देवी को बधाई दी| पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दकी व सुबोध यादव,रामसेवक यादव, ने भी विचार व्यक्त किये| मुमताज मंसूरी को सपा में शामिल किया गया| सभी ने लोहिया अस्पताल में मरे बच्चो की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा| पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, युवजनसभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, मंदीप यादव, पुष्पेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, प्रतीक गर्ग, अनिल श्रीवास्तव,गौरव यादव आदि मौजूद रहे| संचालन जिला महासचिव समीर यादव ने किया|

भीड़ जुटा विजय ने कराया ताकत का अहसास
सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने जिला सम्मेलन में भीड़ जुटा अपनी कमेटी की ताकत का अहसास पार्टी को करा दिया| विजय यादव बीते दिनों से क्षेत्र ,ए लगातार अपने सक्रिय सदस्यों को सम्मेलन में लाने के लिये मेहनत कर रहे थे|