आखिर ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी जब्बार गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीते 3 जुलाई को ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को आखिर पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया| बीते दिनों मंत्री निरंजना ज्योति ने इस मामले में कड़ी फटकार अफसरों की लगायी थी| जिसके बाद पुलिस ने अपनी रफ्तार को तेज किया और सफलता हाथ लग गयी|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी ढाई वर्षीय मासूम बच्ची का उसके गाँव के ही एक विकलांग आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जब्बार अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| जिसके बाद पुलिस कई दिनों तक आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से भाजयुमो, हिन्दू महासभा, विश्व हिन्दू महासंघ,सपा आदि संगठनों घटना की घोर निंदा की थी| लेकिन बीते दिनों बीजेपी की मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति जनपद आयी थी| घटना से उन्हें अवगत कराया गया था| जिसके बाद वह पीड़ित परिवार से मिली| वही से उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी अतुल शर्मा को फोन पर फटकार लगायी थी|
मंत्री की फटकार के बाद आलाधिकारी हरकत में आ गये| कई टीमें आरोपी की तलाश में लगायी गयी थी| सूत्रों माने तो पुलिस ने आरोपी को कानपुर के अनवरगंज रेलवे स्टेशन से दबोच लिया| आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मथुरा, जयपुर व मुम्बई ट्रेन से फरार हो गया था| बीती रात वह कानपुर अनवरगंज स्टेशन पंहुचा जंहा पुलिस ने टीम में उसके कुछ पहचान वाले लोगों को रखा था| जिसके बाद उसे दबोच लिया गया| आरोपी एक पैर व एक हाथ से विकलांग है|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की आरोपी को कानपुर से नही बल्कि थाना क्षेत्र के ठंडी कुईयां से गिरफ्तार किया गया है| उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा|