सड़के गड्डा मुक्त ना होने से युवा कांग्रेस आंदोलित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: योगी सरकार बनते ही प्रदेश में बीते 15 जून तक ही सड़को को गड्डा मुक्त किया जाने का आदेश किया गया था| लेकिन यह हो नही सका| जिससे युवा कांग्रेस आक्रोशित हो गयी है| युवा कांग्रेस कार्यकताओ ने सीएम को ज्ञापन भेजकर आक्रोश व्यक्त किया है|युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे और सिटी मजिस्ट्रेट रमेश यादव को सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया है नगर के पक्का-पुल से नाला मछरट्टा तक का मुख्य मार्ग पूर्व रूप से क्षतिग्रस्त है वह अज तक गड्डा मुक्त नही हो सका| स्थानीय जनप्रतिनिधि इस बात पर ध्यान नही दे रहे| वही टाउनहाल तिराहे से लाल सराय तक का रोड ठीक किया गया लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया|

प्रशासन ने इसकी जाँच करायी जिसमे गुणवत्ता ठीक नही पायी गयी| इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई| अनुपमा शर्मा, अरुण अग्निहोत्री, अंकित दीक्षित,मोहित शुक्ला, वरुण, इमरान कुरैशी आदि मौजूद रहे|