552 बोरा गेंहू जादा व 222 बोरा चावल कम मिलने से गोदाम सीज

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) क्षेत्र के एफसीआई गोदाम की जाँच को पंहुचे जिला पूर्ति अधिकारी को भंडारन में भारी अनियमितता मिली| गेंहू जादा व चावल की संख्या कम मिलने पर गोदाम को सीज कर दिया गया|

जिला पूर्ति अधिकारी अमीर खां , पूर्ति निरीक्षक के साथ सुबह तड़के गोदाम आ गये| उन्होंने लगभग तीन घंटे तक गोदाम में अनाज भंडारण की जाँच की| जिसके बाद पता चला की गेंहू की 552 बोरी जादा है| वही चावल की 222 बोरी कम मिलने से गोदाम में चल रहे गोलमाल से पर्दा हट गया| जिसके बाद गोदाम को जिलाधिकारी के आदेश पर सीज कर दिया गया|

जिला पूर्ति अधिकारी आमिर खान ने बताया की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी|