पालिका का जाल बना जी का जंजाल, राहगीर हो रहे घायल

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लापरवाही में नगर पालिका का कोई जोड़ नही| जो देखकर भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है | पालिका का सड़क पर पड़ा जाल राहगीरों के लिए जी का जंजाल बन गया है| जिस आये दिन राहगीर व बेजुबान घायल हो रहें है|

शहर क्षेत्र के अंगूरी बाग में पुलिस बूथ के निकट सड़क पर लोहे का जाल पड़ा है| जो बीते काफी समय से जर्जर है| जाल में फंसकर कई राहगीर चुटहिल हो चुके है| लेकिन पालिका का कोई कर्मचारी उधर झांकने तक नही आया| जिससे एस्थानीय लोगों में आक्रोश है| शुक्रवार को एक बैलगाड़ी का बैल उसमे फंसकर चुटहिल हो गया| जिससे कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया| नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि जाल टूटने की जानकारी नही है| उसे जल्द से जल्द दुरस्त कराया जायेगा |