बाइको की भिडंत में टायल्स कारीगर की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) कोतवाली फ़तेहगढ़ के सिबिल लाइन मढैया निवासी 40 वर्षीय टायल्स कारीगर की बाइको की भिडंत में मौत हो गयी| पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भेज दिया|
दोपहर बाद लगभग चार बजे सुरेन्द्र सिंह कन्नौज के इंदरगण से बाइक पर सबार होकर लौट रहा था| जब वह थाना जहानगंज के पंहुचा सामने से आये बाइक सबारो से उनकी भिंडत हो गयी | जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| घटना के बाद बाइक सबार मौके से फरार हो गये| सूचना पर थाने के दरोगा डोरी लाल व डायल 100 मौके पर पंहुची| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया था जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|

सूचना पर मृतक सुरेन्द्र की पत्नी सोनी व अन्य परिजन मौके पर आ गये| परिजनों के अनुसार वह टायल्स लगाने का कार्य करता था| इसी काम से वह इंदर गढ़ गया था जंहा से लौट रहा था| थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|