दुधमुंहे को कमरे में बंद कर महिला ने लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम कैटाहा निवासी 30 वर्षीय रज्जो देवी पत्नी मानसिंह वाथम ने घर के अंदर कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

सोमवार को रज्जो देवी के परिजन गोला दर्शन के लिये गये थे| घर पर महिला व उसका 9 महीने का पुत्र ही था| मौका देखकर उसने कमरे में दूधमुंहे को कमरे में बंद कर उसी कमरे में कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| दर्शन के बाद जन मानसिंह घर लौटा तो कमरे में पुत्र के रोने की आवाज सूनी|

जिसके बाद उसने दरवाजा तोडा तो देखा की रज्जो देवी फांसी पर झूल रही है| घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|