कार की टक्कर से टेंट हाउस मालिक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम जहानगंज निवासी 45 वर्षीय टेंट हाउस मालिक उदयवीर सिंह पुत्र रामेश्वर की बीती रात कार की टक्कर लगने से मौत हो गयी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

उदयवीर की कस्बे में ही दयाल टेंट हाउस के नाम से दुकान है| बीती रात लगभग 8 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे| तभी छिबरामऊ की तरफ से फर्रुखाबाद की तरफ जा रही अज्ञात कार ने उदयवीर के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| रात में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया|

थाने के दरोगा भानु प्रताप सिंह ने पंचनामा भरा| मृतक के पिता रामेश्वर ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पत्नी सीमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|