पुलिस की साख में सेध लगा दो घरों से नकदी जेबरात फिर पार

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात चोरों ने फिर एक बाद पुलिस को खुली चुनौती दे डाली| पुलिस ने बीती रात दो घरों से नकदी व जेबरात पार कर पुलिस सुरक्षा में सेंध लगा दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरा निवासी अशोक कुमार के घर बीती रात चोर दाखिल हुए और उन्होंने घर में रखे लाखों के जेबरात व 85 हजार की नकदी साफ कर दी| इसके साथ ही इसी गाँव की अनाथ युवती उजाला के घर से भी चोरों नें 15 हजार की नकदी साफ कर दी| उजाला के माँ-बाप दोनों का साय उसके सिर से उठ चुका है| लिहाजा वह दूध बेंचकर मजदूरी कर पैसे कमाती है|
 पूर्व में हुई चोरियों में नही हुई एफआईआर
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते एक माह में बहोरिकपुर, बरूआ नगला, जरारी अस्पताल,जहानगंज, मधबापुर सहित कई गांवों में चोरी हो चुकी है| लेकिन उनमे मुकदमा आज तक पंजीकृत हुआ| थानाध्यक्ष देवेश कुमार पाल ने बताया कि अशोक कुमार की तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है|