पति की कातिल पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर निवासी अरविन्द की हत्या में पुलिस ने गुरुवार को उसकी पत्नी सोनी व प्रेमी रवि उर्फ़ विक्की को गिरफ्तार कर लिया|

घटना के दिन ही परिजनों के आरोप और फिर शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अरविन्द की पत्नी सोनी व उसके प्रेमी रवि सहित कई को हिरासत लेकर पूंछतांछ की थी| जिसमे पुलिस के साथ सोंनी ने सब कुछ साफ=साफ़ उगल दिया| सोनी अरबिंद को पसंद नही करती थी| जिससे वह विवाह से संतुष्ट भी नही थी | उसके प्रेम सम्बन्ध कायमगंज के ग्राम मझोला निवासी दुकानदार रवि उर्फ़ विक्की के साथ हो गये| घटना वाले दिन रवि ने सोनी को नीद की गोली दी और कहा कि उसे अरविन्द के खाने में मिला दे| जिसके बाद सोनी ने रवि को चुपके से आधी रात में घर बुला लिया और अपने पति अरबिंद की गला घोटकर हत्या कर दी|

पुलिस ने सोनी और उसके प्रेमी रवि को गिरफ्तार कर लिया|