सगे भाईयों को गोली मारने में रामेश्वर के पुत्र सहित पांच फंसे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के सिवारा ख़ास निवासी दो सगे भाईयों को गोली मारने में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शूरू कर दी गयी| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है|

घटना के तीसरे दिन घायलो के भाई नेमवीर ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने कहा है कि 21 अप्रैल को वह अपने भाई संतोष, देवकीनंदन, कृपा शंकर व रामनारायण पुत्र सूरज सहाय, धर्मपाल पुत्र दुर्विजय निवासी सिरसा के साथ ट्रेक्टर से भूसा लेकर सिवारा जा रहा था | जब वह चमन नगरिया के निकट पंहुचे तो आरोपी सुनील व भूरे पुत्र रिषी पाल, विश्नोद पुत्र रामप्रकाश, राजीव पुत्र रामवीर, रामवीर पुत्र रामेश्वर ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर रोंक लिया |

जब ट्रेक्टर रुक गया तो आरोपी सुनील ने संतोष को तमंचे से गोली मार दी | आरोपी राजीव ने देवकीनंदन को गोली मारी| जिसके बाद उसके साथ अन्य आरोपियों ने कई रौंद फायरिंग कर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील, विश्नोद, भूरे, राजीव रामवीर के खिलाफ धारा 147,148,149 व 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है|
गन्ना की फसल जलाने में पांच के खिलाफ तहरीर
थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुन नगला निवासी निजामुद्दीन की गन्ने की 4 बीघा फसल बीते 8 व 9 अप्रैल की रात जल गयी थी| जिसके बाद उन्होंने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी| रविवार को पीड़ित ने गाँव के ही बच्चू खां व उनके पुत्र इरसार, शमशाद व दिलशाद के खिलाफ पुन: तहरीर दी|