राशन कार्ड में कटौती से युवा व्यापार मंडल आक्रोशित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: नगर युवा व्यापार ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को ज्ञापन देकर राशन कार्डो में कटौती की शिकायत की है| इसके साथ ही साथ शहर क्षेत्र के बिजली बिल ठीक करने वाले बाबू ब्रजेश गंगवार पर भी रिश्वत खोर होने का आरोप लगाया है|

नगर युवा व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने सदर विधायक को दिये ज्ञापन में मांग कर कहा है कि राशन पाना हर गरीब का हक है| इसके बाद भी उनके नाम राशन कार्ड से नाम काट दिये गये| कार्ड धारको के नाम काटना गनी मानसिकता का प्रमाण है| सीएम किसानो और गरीबो को हर मदद पंहुचाने में लगे है| वही कोटेदार गरीबों का पेट काटने का काम कर रहे है| शहरी सभी कोटेदारों के भ्रष्टाचार की जाँच कराकर दोषियों के कोटे निरस्त किये जाये| वही व्यापार मंडल ने शहर क्षेत्र के बिजली बिल ठीक करने वाले ब्रजेश गंगवार पर रिश्वत खोर होने का आरोप लगाया है| उसे हटाये जाने की मांग की गयी है |

इस दौरान अंकुर श्रीवास्तव, आरिफ खान, नितिन वर्मा, राजू गुप्ता, अंकुर वर्मा, सुजीत वाथम आदि मौजूद रहे|