दबंगो ने पिता-पुत्र को पीटा, फायरिंग

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया निवासी शमशुल हसन व उनके पुत्र मो० सैफ के साथ सुबह खेत में पानी लगाने जा रहा था| तभी गाँव के ही दबंगो ने दोनों को मारपीट कर गम्भीर कर दिया | पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया|

शमशुल हसन ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की वह अपने पुत्र मो० सैफ के साथ सुबह 5 बजे खेत में पानी लगाने जा रहे थे| तभी गाँव के बाहर एशन खां पुत्र दफेदार, राजा जीशान व निहाल पुत्र एशान खां ने पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की| आरोप यह भी लगाया गया की फायरिंग भी हुई| लेकिन शमशुल ने तहरीर में गोली का जिक्र नही किया है| पुलिस ने दोनों पितापुत्र को मेडिकल के लिये भेज दिया|

वही दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल अवस्था में पंहुचा और उसने भी अपने आप को लहुलुहान कर मो० सैफ और उसके पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|