दहशत: दो विशाल अजगर निकलने से हडकंप,कई घंटे बाद पंहुचे वन कर्मी

FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के कनई नगला में बुधवार को सुबह दो विशाल अजगर निकले देख गाँव वालो में दहशत का माहौल है| सूचना के 6 घंटे के बाद वन विभाग कर्मी मौके पर पंहुचे|

बुधवार सुबह शौच के लिये गये गाँव के प्रिंश पुत्र रामशरण ने एक गड्डे में दो अजगर सांप देखे| विशाल अजगर को देखकर उसके पैरो के तले जमीन खिसक गयी| उसने मामले की सूचना पुलिस को दी| जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग का अफसरों को अवगत कराया| अजगर मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी| अजगर तकरीबन 10 फिट गहरे गड्डे में थे| ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया|

अजगर निकलने के लगभग 6 घंटे के बाद वन दरोगा दिनेश्वर सिंह व वन रक्षक रामेन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने कड़ी मसक्कत के बाद दोनों अजगरो को पकड़ लिया| वन दरोगा दिनेश्वर सिंह ने बताया की दोनों को रोहिला के जंगल में छोड़ दिया जायेगा|