सुरभि ने अब सपा में किया निष्ठा का दावा

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: गेंद बनी सपा की कायमगंज विधान सभा की टिकट तीसरी बार डॉ० सुरभि दोहरे गंगवार के पाले में चली गयी| और उन्होंने सपा में अपनी निष्ठा का भी दावा किया| उन्होंने कहा कि वह विधायक अजीत कठेरिया से ज्यादा अच्छा चुनाव लड़ेंगी|

समाजवादी पार्टी के आवास विकास कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के नेतृत्व में डॉ० सुरभि की प्रेस वार्ता का अयोजन किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा गोपनीय सर्वे के आधार पर विधायक अजीत कठेरिया का टिकट काटा गया| प्रदेश नेतृत्व ने जिसे टिकट दिया है उसी को पार्टी चुनाव लड़ायेगी| सदर विधायक विजय सिंह से जब अजीत कठेरिया का टिकट काटे जाने पर सबाल किया गया तो वह वार्ता से उठाकर चले गये|

सुरभि दोहरे ने बताया कि उन्होंने बीते दिन ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सामने सपा की सदस्यता ली है| अब वह पार्टी में निष्ठा से कार्य करेंगी और वर्तमान विधायक अजीत कठेरिया से अच्छा चुनाव लड़ेंगी| बताते चले पूर्व में हुये जिला पंचायत के चुनाव में डॉ० सुरभि दोहरे पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के खेमे में थी| लेकिन बाद में उन्होंने पाला बदल लिया और नरेन्द्र सिंह यादव के विरोधी सुबोध यादव के खेमे में चली गयी| जिला पंचायत के चुनाव में अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना जिला पंचायत अध्यक्ष बनी| जिसके बाद सपा में उन्होंने अपना भविष्य ना देख बीजेपी से तार जोड़े| कुछ उम्मीद दिखी तो उन्होंने सपा छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया| इसके बाद लम्बे इंतजार के बाद जब कायमगंज से पार्टी ने पूर्व में प्रत्याशी रहे अमर सिंह खटिक को अपना टिकट दे दिया|

इसके ठीक बाद उनकी बीजेपी से निष्ठा खत्म हो गयी और उन्होंने सपा से पुन: तार जोड़ लिये| उनका कहना है की आजीवन सपा में रहेंगे | लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा विधायक अजीत कठेरिया अभी भी टिकट की जुगाड़ में है और सीएम से सम्पर्क भी साधा है| पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, विश्वास गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे |