पुलिस चौकी के पीछे दो दुकानों के टूटे ताले

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर कर्नलगंज चौकी के पीछे बीती रात चोरो ने दो परचून की दुकानों का ताला तोडकर हजारो का सामान और नकदी साफ़ कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|

कर्नलगंज चौकी के पीछे वीरेन्द्र गुप्ता की परचून की दुकान है| दुकान के ऊपर ही उनका आवास है| वीरेन्द्र ने बताया की बीती रात लगभग 10 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गये| तभी चोरो ने मौका देखकर दुकान के ताले तोड़कर परचून का सामान घी,तेल, मसाले और गुल्लक से रेजगारी चोरी कर ले गये| सुबह तड़के दौड़ लगाने के लिये कुछ लोग निकले तो उन्होंने शटर खुला देख वीरेन्द्र को जानकारी दी|

वही वीरेन्द्र के पास में ही अशोक कटियार की भी जनरल स्टोर की दुकान है| उनके भी चोरो ने ताले तोड़कर दो हजार की नकदी और जनरल स्टोर का सामान चोरी कर लिया| उन्होंने बताया कि उन्हें भी सुबह दौड़ने जा रहे लोगो ने शटर खुला होने की जानकारी दी| कर्नलगंज चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की होगी|