अभय सिंह समर्थको ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को घेरा, जिलाध्यक्ष से अभद्रता

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी में भी टिकट वितरण के बाद अभी कायमगंज और अमृतपुर से कोई विरोध नही हुआ लेकिन भोजपुर और सदर सीट पर तो टिकट ना मिलने से से रायता फैलता नजर आ रहा है| सदर सीट पर प्रांशु ने शालीनता से अपना विरोध जताया| लेकिन भोजपुर की टिकट पर अभय सिंह का कब्जा ना होने से खफा अभय समर्थक अपनी सारी हदे पार कर गये| यंहा तक की कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह से गाली-गलौज तक कर दिया|

बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल के एसआर कोल्ड नेकपुर चौरासी में बीजेपी में बूथ और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक ली गयी| जिसमे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह के आने कि खबर मिलने पर बीजेपी की भोजपुर सीट से दावेदार रहे अभय सिंह के दर्जनों समर्थक एसआरकोल्ड पंहुचे| अभय समर्थको ने जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के सामने अभय नही तो विजय नही के नारे लगाये और प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर पर आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में नजर नही आते कार्यकर्ताओ का क्षेत्र में ध्यान अभय सिंह ही रखते है| इस लिये उन्हें टिकट क्यों नही दिया गया| नागेन्द्र बसपा से बीजेपी में आये है|

अभय समर्थको ने जब जादा विरोध किया तो जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने आपत्ति कर दी| जिससे अभय सिंह समर्थको ने सार्वजनिक रुप से गाली-गलौज कर दी| कुछ देर के बाद कायमगंज के प्रत्याशी अमर सिंह खटिक, मिथिलेश अग्रवाल, मुन्नू बाबू आदि को कोल्ड के गेट पर ही रोंककर विरोध दर्ज कराया| काफी समय के बाद आये क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह को रोंकने का प्रयास किया| लेकिन वह रुके नही| बाद में कार से उतरने पर उन्होंने अभय समर्थको की पीड़ा सूनी|
अभय समर्थक सौरभ, सत्यदुबे, कुलदीप सिंह, अंकुर राठौर और संग्राम शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके साथ जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भगोड़ा कहकर अभद्रता की है| कई बूथ व सेक्टर प्रमुखो के साथ भी अभद्रता की गयी| उन्होंने कहा की दोबारा सर्वे करा लिया जाये| जिसमे अभय सिंह की ही मांग आयेगी|

तो क्या किराये पर आये थे अभय समर्थक
विरोध जरुर ठीक हुआ लेंकिन यदि विरोध करने वाले एक समर्थक की बात को गम्भीरता से ले तो फिर सबकुछ साफ हो जाता है| प्रदर्शन कर रहे अभय समर्थको में कई ने बताया कि उन्हें 200 रुपये दिहाड़ी पर विरोध करने के लिये भेजा गया था| मोहम्मदाबाद में उन्हें मदिरा पान भी कराया गया|