सपा कार्यालय के बाहर अरशद के खिलाफ नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: विधान सभा भोजपुर से सपा विधायक जमालुद्दीन के पुत्र अरशद जमाल को पार्टी ने सपा से भोजपुर विधान सभा का प्रत्याशी बनाया है| लेकिन काग्रेस नेता के समर्थको ने सपा कार्यालय पंहुच कर समाजवादी पार्टी से भोजपुर का टिकट दिये जाने की मांग की| समर्थको ने सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया|

समाजवादी पार्टी कार्यालय पंहुचे कांग्रेस नेता के अल्पसंख्यक समर्थको ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के माध्यम से पत्र भेजा| इसके बाद सपा कार्यालय के बाहर भोजपुर सपा प्रत्याशी अरशद जमाल के खिलाफ नारेबाजी की| कांग्रेस नेताओ के समर्थको ने आरोप लगाया की यदि बीजेपी की सुरभि दोहरे को विधायक का टिकट काटकर सपा से टिकट दिया जा सकता है| तो फिर कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद कांग्रेस के उमेश यादव को सपा से भोजपुर का प्रत्याशी क्यों नही बनाया जा सकता |

प्रदर्शनकारियों ने भोजपुर के वर्तमान विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में अल्पसंख्यक और यादव को निकाल कर किनारे कर दिया गया| अरशद चुनाव नही जीत सकते| प्रदर्शनकारियों ने सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी से भी उनके कार्यालय में जाकर वार्ता की| सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दकी ने जेएनआई को बताया कि यह उन लोगो के समर्थक है जो हमेशा पार्टी का विरोध करते रहे| उमेश यादव सपा को अभी चंद महीने पहले छोड़कर कांग्रेस में चले गये थे लेकिन टिकट पाने की खातिर| जब टिकट नही मिला तो फिर उन्हें सपा अच्छी लगने लगी|