फोटो से पहचान कर होगी हत्यारोपी सिपाहियों पर कार्यवाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sp-dmफर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम न्यामतनगर भड़ौसा निवासी 35 वर्षीय किस्मत पुत्र अल्ताफ को बीते दिन पुलिस पकड़ने गयी थी| दबिश के दौरान ही किस्मत की गोली लगने से मौत हो गयी| शाम को एसपी व जिलाधिकारी थाना जहानगंज पंहुचे और दोषी सिपाहियों की पहचान कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया|

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से मृतक क भाई इरफान ने कहा कि किस्मत की पत्नी के नौ बच्चे है| सभी को ढाई-ढाई लाख रूपये मुआवजे के रूप ने दिये जाये| इसके साथ ही दो बीघा का पट्टा भी मृतक की पत्नी के नाम किया जाये| जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुआवजा भी दिलाने का प्रयास किया जायेगा| एसपी ने कहा कि जिन सिपाहियों की रवानगी इस क्षेत्र के लिये हुई होगी उनकी फोटो मंगाकर उन्हें चिंहित किया जायेगा| यदि यदि उनकी पहचान हो गयी तो उन पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी|

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना पर उनकी नजर है| जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर कार्यवाही की जायेगी |