बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर चोरी का खुलासा नही

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

bjp-stypal-singh-choriफर्रुखाबाद: बीते 11 दिसम्बर 2016 को शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी 6 बी/168 निवासी बीजेपी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के आवास को चोरो ने बीती रात निशाना बनाया था| चोरो के कई दरवाजो के ताले तोड़ घर से लाखो के नकदी जेबर साफ़ कर दिये थे| घटना को लगभग एक माह का समय होने को है लेकिन पुलिस अभी भी हवा में लाठी चला रही है|

विदित है की सत्यपाल सिंह की पुत्री प्रतिष्ठा का विवाह कार्यक्रम आवास विकास के ही एक होटल में था| जंहा सभी परिजन विवाह कार्यक्रम में व्यस्त थे| चोरो ने तड़के सूने पड़े मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया| घर के कमरे में रखी दो अलमारी के सभी लाकर तोड़कर चोरो ने लाखो के माल पर हाथ साफ़ कर लिया था| जिलाध्यक्ष ने घटना वाले दिन आस-पास के ही कुछ लोगो पर शक जाहिर किया था| मौके पर पंहुचे कोतवाल डीके सिंह ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया था| सूत्रों की माने तो पुलिस ने कुछ लोग चिंहित भी किये लेंकिन उन तक अभी पंहुच नही पायी| पुलिस ने राजनैतिक मामला होने पर तत्काल कार्यवाही कर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन खुलासा अभी तक नही कर सकी|

घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल डीके सिंह भी मौके पर पंहुचे और सत्यपाल सिंह से जानकारी ली| सत्यपाल ने आस -पास के ही चोर होने की आशंका पुलिस के सामने जाहिर की| उन्होंने भी तहरीर नही दी है| तहरीर में ही सही रकम का खुलासा करने को कहा है| कोतवाल डीके सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी| घटना का खुलासा ना होने से खफा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा है कि चोर कही ना कही सत्ता के लोगो से जुड़े है| इसी लिये पुलिस हाथ नही डाल रही है| इससे पूर्व बीजेपी नेता धीरेन्द्र वर्मा के घर भी हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने नही किया| अपराधी पर पुलिस लगाम नही लगा पा रही है| कोतवाल डीके सिंह ने बताया की कुछ लोगो को चिन्हित किया गया है| लेकिन अभी वह पुलिस के हाथ नही लगे है| तलाश जारी है| जल्द खुलासा किया जायेगा |