गुंडों-माफियाओं से अब ना डरे वैश्य समाज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के द्वारा बुधवार को जिला कमेटी की घोषणा कर दी गयी| जिसमे कहा गया कि कहा गया कि अब वैश्य समाज को किसी गुंडा-माफिया से डरने की जरूरत नही है| समाज के किसी व्यक्ति का शोषण होता है तो संगठन उसके साथ खड़ा होगा| फिलहाल समाज को एक जुट होनें की जरूरत है|
नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी अनुपम रस्तोगी नें संगठन के संचालन के लिए समाज के युवाओं को आगे आनें की सलाह दी| डॉ० ऋषि कांत गुप्ता नें कहा कि हिन्दू एक समाज लेकिन संगठन परिवार होता है, जिसमे हम सभी को एक परिवार की तरह रहना है|  संरक्षक राधेश्याम गुप्ता नें कहा कि जिस तरह से अन्य समाज के लोग जरूरत पड़ने पर एक जुट हो जाते है, उसी तरह वैश्य समाज को एक जुट होना होगा। आज वैश्य समाज केबल एकत्रित करनें में लगा है| जिससे उसे अपनी समस्या रखनें का भी समय नही मिलता| उसे समाज के लिए समय निकालना चाहिए| प्रधान संघ अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा समाज संगठित नही है कुछ त्याग करना होगा। संगठन चलानें के लिए सर्वप्रथम समाज की एक सूची बनाये और धन संग्रह करें| मै भी योगदान दूंगा|
जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता नें अपना भाषण कागज में देखकर पढ़ा| उन्होंने कहा कि अब समाज को किसी गुंडा माफिया से डरनें की जरूरत नही है| संगठन समाज के लोगों के साथ 24 घंटे खड़ा है| यदि जरूरत पड़ी तो संगठन सड़कों पर उतर कर समाज की लड़ाई लड़ने को तैयार है|
पराग अग्रवाल बने वैश्य एकता परिषद के नगर अध्यक्ष
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता नें कमेटी की घोषणा की| जिसमे जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डॉ० ऋषि कान्त गुप्ता व संजय गुप्ता व जिला मंत्री अंकित अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अतुल जैन के साथ संरक्षक राधेश्याम गुप्ता व त्रिलोकीनाथ गुप्ता को मनोनीत किया गया| पराग अग्रवाल नगर अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष रचित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, लकी गुप्ता, नगर महामंत्री सोमेश गुप्त, मंत्री शैलेश खंडेलवाल, राजकिशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता को मनोनीत किया गया| इसके साथ ही 13 लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया| कमेटी नें सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया|
कार्यक्रम में आमंत्रित ना होने पर युवा जिलाध्यक्ष नाखुश
संगठन के युवा वर्ग की जिम्मेदारी का निर्वाहन युवा जिलाध्यक्ष राहुल जैन को दिया गया है| लिहाजा जिलाध्यक्ष राहुल जैन नें फोन पर जेएनआई को बताया कि वह संगठन के युवा जिलाध्यक्ष हैं इसके बाद भी उन्हें कार्यक्रम में नही बुलाया गया|