नगर में धूमधाम से संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को नगर में गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे|
शहर के श्री राधा माधव मंदिर , श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर , महाकाल मंदिर , विष्णुलक्ष्मी मंदिर , कोतबालेश्वर महादेव मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर में गोवर्धन पूजा छप्पन भोग, भगवान कृष्ण गोवर्धनधारी की सुंदर दिव्य एवं भव्य झांकी महाआरती के साथ धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिर के सेवादारी चिन्मय गोस्वामी व डा० मनमोहन गोस्वामी ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कृष्ण नें पर्यावरण समवर्धन किसानों की सामूहिक पूजा एवं इंद्र के घमंड को दूर किया था। गोवर्धन पूजा का महत्व,” वसुधैव कुटुंबकम” की भावना उत्पन्न करती है। वर्तमान समय में परिवार समाज कुटुंब बचाने की आवश्यकता है, भगवान कृष्ण गोवर्धन धारी समाज परिवार में सामूहिक शक्ति एवं संस्कृति संस्कार देने का संदेश देते हैं
नगर में निकाली गोवर्धन शोभा यात्रा
गोवर्धन शोभा यात्रा सेवा समिति के बैनर तले भगवान गोवर्धन की शोभा यात्रा नगर में धूमधाम से निकली गई। शोभा यात्रा मे सबसे आगे गणेशजी, शंकरजी, हनुमानजी, खाटू श्यामजी, श्रीनाथजी, शनिदेवजी, विष्णु जी व साई पालकी तथा देश भक्ति की एक एक झांकी जय जवान जय किसान, गोवर्धन पर्वत की झांकी सम्मिलित रही। शोभा यात्रा अंगूरी बाग से चलकर गंगा दरवाजा,साहब गंज चौराहा, नाला मच्छरता,चौक, घूमना , सुथत्ती,साहब गंज होकर वापस अंगूरी बाग में संपन्न हुई।इस शोभा यात्रा मे अंगूरी बाग के लोगो ने बड़ चढ़ कर भाग लिया। सभी स्वरूपों की महिलाओ ने आरती उतारकर पुष्प वर्षा की। व्यवस्था महेंद्र कुशवाहा, मोहन लाल शाक्य, नरेंद्र आर्य, राजीव सिंह, दिलीप जैन, बबलू कुशवाहा, दुष्यंत, रितेश सक्सेना, राजू भारद्वाज, रोशन, राजूपाल,रवि चौहान, जितेंद्र मिश्रा रहे|