शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता जिंदा जली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aagफर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के बुरा वाली गली निवासी 19 वर्षीय गुंजन पत्नी करन वर्मा ने शनिवार को आग से जलने पर मौत हो गयी| गुंजन के परिजनों ने दहेज के लिये ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाया| पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया|

जनपद शहजंहापुर के कोतवाली सदर हरदेव निवासी राजाराम वर्मा ने अपनी पुत्री गुंजन का विवाह बीते 9 जुलाई को धूमधाम के साथ करन वर्मा पुत्र रामआसरे के साथ किया था| शनिवार की तड़के गुजंन आग से जलने में बुरी तरह जख्मी हो गयी| जिसके बाद उसे सुबह चार बजे झुलसी हालत में लोहिया अस्पताल में भी किया गया जंहा उसकी उपचार के दौरान सुबह मौत हो गयी| परिजनों ने दहेज हत्या करने का आरोप लगाया| जिसके बाद पुलिस ने गुंजन के पति करन को हिरासत में ले लिया| परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी|

कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|