बुलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक नें तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक के जोरदार टक्कर मार दी | जिससे गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया| जहाँ हालत नजुक होनें पर उसे लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया | लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना कमालगंज के ग्राम सिंगुरापुर निवासी 39 वर्षीय जितेन्द्र लोधी पुत्र रामगोपाल बीती रात लगभग 10 बजे ई-रिक्शा पर सबारियां लेकर जा रहा था| उसी दौरान रजीपुर व कमालगंज पेट्रोल पम्प के निकट बुलेरों नें ई-रिक्शा में टक्कर मार दी| जिससे ई-रिक्शा चालक जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया में जितेन्द्र को मृत घोषित कर कर दिया गया| मृतक के 10 वर्षीय पुत्र अंश, 8 वर्षीय पुत्री ज्योति, 6 वर्षीय पुत्री परी है| पत्नी मीना व माँ मुला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|