लापता छात्र के मुंबई में मिलने के आसार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

UPPPफर्रुखाबाद:(कायमगंज) क्षेत्र के ग्राम जौरी निवासी राजपाल कश्यप का 16 वर्षीय पुत्र सचिन की लोकेशन पुलिस को माया नगरी मुम्बई में मिली है| परिजनों ने उससे फोन पर बात भी की|

बीते शनिवार को छात्र सचिन अपने घर पर बैठा था तभी किसी ने उसे बाहर से आवाज लगाकर बुलाया| वह उससे मिलने के लिये घर से निकला लेकिन लौट कर घर नही आया| उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की| लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा| जिसके बाद छात्र सचिन की माँ गुड्डी देवी ने परिजनों के साथ कोतवाली जाकर पुलिस को घटना के सम्बंध में तहरीर दी|

परिजन उसकी अभी भी खोजबीन कर रहे थे की उन्हें जानकारी मिली की सचिन मोबाइल में नई सिम लेकार गया है| जब परिजनों ने दुकानदार से नंबर लेकर उस पर काल की तो सचिन से बात हो गयी| सचिन ने बताया कि वह मुंबई के सेन्ट्रल स्टेशन पर खड़ा है| तब परिजनों ने उसे अपने मुंबई स्थित रिश्तेदार के घर रोक दिया गया|

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि छात्र सही सलामत है| उसे लेने के लिये जायेगी|