लेखपाल नही बता पाये थानेंदार का सीयूजी नंबर और हल्का इंचार्ज का नाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm sp sdm amritफर्रुखाबाद:(राजेपुर) समाधान दिवस पर पंहुचे जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान और एसपी राजेश कृष्णा ने फरियादियो की समस्या सुनी| इस दौरान कई लेखपालो के द्वारा थाने और हल्का इंचार्ज का सीयूजी नंबर ना बता पाने से जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की|

जिलाधिकारी ने लेखपालो को निर्दशित करते हुये कहा कि सभी लेखपाल गांवो में जाकर रास्ता, नाली, और भूमि विवाद को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिये| उन्होंने कानून गो मनोज दीक्षित से थानेदार का सीयूजी नम्बर पूंछा लेकिन वह नही बता पाये| इसके साथ ही कोई भी लेखपाल कानूनगो नही हल्का इंचार्ज का नाम तक नही बता सके| वही संजय लेखपाल मौके पर अपनी डायरी नही दिखा पाये| जिससे डीएम खफा दिखे|

वही बदनपुर निवासी जवाहर पुत्र शिवरतन ने डीएम-एसपी से शिकायत की| उन्होंने कहा कि गाँव के ही नन्हे ने उसे लाठी-डंडो से पीट कर घायल कर दिया| डीएम ने आरोपी को शांति भंग की कार्यवाही करने के निर्देश दिये| ईमादपुर निवासी रामकुमार ने अपने पुत्र नरेश की शराब पीकर विवाद करने की शिकायत की| दौलतपुर चकई निवासी कलीम अहमद पुत्र शकील ने आरोपीयों के द्वारा फसल उजाड़ देने की शिकायत की| एसडीएम अमृतपुर हरिराम यादव,एसओ मोहित यादव आदि मौजूद रहे|