तीनों तहसीलों में 261 शिकायतें 19 का सम्पूर्ण समाधान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की तीनो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया | जिसमे आयीं शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान करनें के निर्देश जिलाधिकारी नें दिये |
तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया| जिसमे सर्वाधिक शिकायतें अबैध कब्जे को लेकर फरियादियों नें की| कहीं तालाब तो कहीं भूमि पर दबंगों के द्वारा कब्जा कर लेनें की शिकायत की गयी| वहीं ग्राम खंडौली निवासी नन्ही देवी नें डीएम से शिकायत कर कहा कि पुलिस नें उसके बेटों पर 107/16 के तहत कार्यवाही कर दी| कुल मिलकर डीएम व एसपी विकास कुमार के दरबार में कुल 85 फरियादी पंहुचे लेकिन केबल 5 का ही मौके पर समाधान हो गया | सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण जन आंदोलन वन महोत्सव के अन्तर्गत तहसील अमृतपुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
सदर तहसील में भी एडीएम नें सुनी समस्याएं
नगर संवाददाता: सदर तहसील का सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुआ | जिसमे कुल 97 फरियादी न्याय की उम्मीद से पंहुचे लेकिन मौके पर यहाँ भी केबल 5 को ही न्याय मिल सका|
पूर्व प्रधान उनकी प्रधान पत्नी से डीएम के आदेश के बाद भी रिकबरी नही
तहसील कायमगंज में एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा नें सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया| ग्राम बिलसडी निवासी ओमशिव चतुर्वेदी नें प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा कि पूर्व प्रधान केके चतुर्वेदी व उनकी पत्नी प्रधान ममता चतुर्वेदी के खिलाफ हुई घोताले की जाँच के दोषी पाये जानें के बाद जिलाधिकारी नें बीते 21 नवंबर 2021 को रिकबरी के आदेश दिये थे| लेकिन अभी तक बसूली नही की गयी| जिस पर एसडीएम नें तहसीलदार को खुद जाँच करनें के आदेश दिये| कुल 79 शिकायतें पंहुची जिसमे से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया|


जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व घर घर पर दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।