सपा जिलाध्यक्ष की नाराजगी पर डीएम ने नाला सफाई के दिये निर्देश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

SP CHNDRPAL DMफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की पहल पर आखिर जिला प्रशासन को घुटनों पर आना पड़ा| जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर अधिकारियो को नाला सफाई के निर्देश जारी किये|

शनिवार को सुबह बहादुरपुर नई बस्ती से हाई-वे क्रास कर गंगा में जाने वाले नाले की सफाई के लिये सपा जिलाध्यक्ष ने पहल की थी| नाला चोक होने के कारण पानी सड़क पर भरा है| जिस पर बीते कुछ दिन पूर्व भी जिलाध्यक्ष ने आक्रोश व्यक्त किया था| लेकिन अधिकारियो के कान पर जूं नही रेंगी| इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से नाराजगी व्यक्त की|

जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने मौके पर पंहुचकर एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार को निर्देशित कर नाला साफा कराने के सख्त निर्देश जारी किये| मौके पर जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह मौजूद रहे|