अबैध खनन पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही!

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

MITI KHNNफर्रुखाबाद: (राजेपुर) अधिकारियो की आँख में धुल झोंक खनन माफिया बड़े पैमाने अपर अबैध मिट्टी खनन करने में लगे है| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो रही है| और अबैध मिट्टी का खनन करने वाले माफिया पुलिस केसाथ ही साथ अपनी जेबे गर्म करने में लगे है|

थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का, शेराखार, बदनपर में बड़े पैमाने पर मिटटी खननं किया जा रहा है| सुबह और देर रात तक मिट्टी अबैध खननं होता है| मिट्टी खननं की जानकारी होने पर एसडीएम संतकुमार खफा हो गये| उन्होंने कहा उनके मामला संज्ञान में नही है| जानकारी करने के बाद उन्होंने थाना पुलिस को फोन कर कार्यवाही के लिये कहा है| उन्होंने कहा की यह खेत वाला बतायेगा की किसकी जेसीबी खनन में लगी थी उसके खिलाफ भी कार्यवही की जायेगी|