झंडा रोहण कार्यक्रम में भाग लेंगी राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आजादी के अमृत महोत्सव व झंडा रोहण कार्यक्रम में भाग लेनें के लिये राज्य मंत्री प्रतिभाशुक्ला का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आ गया है|
महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के निजी सचिव शिव कुमार भारती के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री रविवार रात लगभग 9 बजे निरीक्षण भवन जेएनवी रोड़ फतेहगढ़ पंहुचेंगी| यहाँ वह रात्रि विश्राम करेंगी| इसके बाद सुबह 7:30 बजे सर्किट हाउस से निकल कर जिला मुख्यालय पर आयोजित झंडा रोहण कार्यक्रम व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी| दोपहर दो बजे वह राज भवन के लिये रवाना हो जायेंगी|