शाह की क्लास में जायेंगे बूथ, मंडल और सेक्टर अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

amit-shahफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 4 जून को होने वाली बैठक में जिले भर के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे| इसके लिये पार्टी नेताओ ने बैठक कर रणनीति बनायी|

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में बुलाई गयी बैठक में अमित शाह की बैठक में जाने के सम्बन्ध में रणनीति बनाई गयी| जिला महामंत्री बिमल कटियार ने बताया की सभी पदाधिकारियों के लिये 12 बसे और 44 चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गयी है| सभी मंडलो की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओ को मिली है| जिसमे फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद नगर की जिम्मेदारी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, बढ़पुर और छाबनी मंडल प्रांशु दत्त द्विवेदी, कायमगंज नगर और ग्रामीण मिथिलेश अग्रवाल, कंपिल सर्वेश अम्बेडकर, अचरा अमर सिंह खटिक, शमसाबाद संतोष दिवाकर, जहानगंज चन्द्रभूषण सिंह, कमालगंज अभय सिंह , राजेपुर सुशील शाक्य, नवाबगंज और नीबकरोरी कुलदीप गंगवार को जिम्मेदारी दी गयी है|

इसके अलावा इन्ही में से जिला महामंत्री बिमल कटियार सहित 11 नेता कानपुर में विधा भारती प्रशिक्षण संस्थान रूमा में होने वाली बैठक जायेगे|