ब्रेकिंग: पुलिस के सामने दबंगो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

ANJY SHRMAफर्रुखाबाद:(शमशाबाद) थाना क्षेत्र के फैजबाग तिराहे पर दबंग युवको ने डिश मिस्त्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| लेकिन पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही| दबंग तमंचे लहराते हुये निकल गये|

फैजबाग तिराहे पर सपा नेता का बियर का ठेका है| जिस पर बुधबार शाम कुछ दबंग किस्म के युवक बैठे थे| ठेके के ही निकट तरबूज की दुकान पर ग्राम दलेलगंज निवासी संजय शर्मा तरबूज खरीद रहा था| तभी ठेके पर बैठे युवको ने उससे विवाद कर दिया| देखते ही देखते हाथापाई शूरू हो गयी| कुछ देर के बाद ठेके पर बैठे युवक अपने के दबंग साथी अंकेश पुत्र रामोतार निवासी मुरैठी को बुला लाये| वह हाथ में तमंचा लिये था| उसने डिश मिस्त्री संजय के सर पर तमंचा लगा दिया| जिसके बाद वह बाइक से भागने लगा तो अंकेश ने उसके ऊपर कई फायर झोंक दिये| मजे की बात तो यह है की जिस समय घटना हुई उस समय मौके पर सिपाही खड़े थे और फैजबाग चौकी भी चंद कदम है|

घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने थाना पुलिस को अंकेश और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ तहरीर दी| थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया की जाँच की जा रही है कार्यवाही की जायेगी|