सीएचसी से 22 दिन से गायब मिले डाक्टर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल क्या है यह फिर देखने को मिला| जब खुद एडीएम को औचक निरीक्षण के दौरान डाक्टर व चतुर्थ श्रेणी कर्मी बीते 22 दिन से गायब मिले|

अपर जिलाधिकारी आरबी सोनकर ने सुबह लगभग 9 बजे सीएचसी का औचक निरिक्षण किया| सबसे पहले वह ओपीडी पंहुचे और मरीजो अस्पताल की हालत देखी| अस्पताल में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया| अस्पताल परिसर में घास खड़ी थी| जिसे देख उन्हने नाराजगी जतायी| अस्पताल के खिडकियों के शीशे टूटे हुये थे| इसके साथ ही साथ उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा | जिसमे बीते 22 दिन से डाक्टर प्रवीन कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मी आनन्द कुमार गायब मिले| अस्पताल में तीन डाक्टरों की तैनाती है| जिसमे डॉ० धनसिंह शाक्य, डॉ० सुनीता दिवाकर व डॉ० प्रवीन कुमार| डॉ० प्रवीन के 22 दिन से बिना किसी सूचना के गायब होंने पर एडीएम ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी|