हाई टेशन लाइन का तार टूटने से महिला की मौत, कई जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम मूसाखिरिया में बीती रात हाई-टेशन लाइन का तार टूटने से महिला 28 वर्षीय संगीता पत्नी शरद श्रीवास्तव की मौत हो गयी| जबकि कई अन्य लोग जख्मी भी हुये है|

बीती रात तकरीबन 11 बजे संगीता अपनी सास मौर्यश्री के पैर दवा रही थी| तभी अचानक घर की बिजली तेज हो गयी| जिस पर वह छत से नीचे उतर कर आयी और स्टेवलाइजर से बिजली कम करने का प्रयास किया| इससे पूर्व घर के ऊपर से निकला हाईटेशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिर गया था| जिससे हाईटेशन लाइन का करंट घरो में दौड़ गया| जैसे ही संगीता ने स्टेवलाइजर पकड़ा तो उसे जोरदार करंट लग गया| गम्भीर रूप से जख्मी संगीता को लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|

वही बिजली के करंट से अनुराधा पत्नी सुनील कटियार, 45 वर्षीय किरण पत्नी राजनाथ श्रीवास्तव, निराली पुत्री आनन्द कटियार से जख्मी हुई| आदेश उर्फ़ पप्पू पुत्र श्रीकृष्ण की चारपाई, 3000 हजार रूपये व कपड़े जल गये| ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को लिखित में तार बदलने की शिकायत कर चुके है| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| जिससे यह तार टूटा और घटना हुई|

जेई अजय यादव ने बताया कि मुआवजा के लिये फार्म भरा दिया गया है| मांग के अनुसार जल्द तार बदले जायेगे|