सपा नेताओं की गुटवाजी चिंता का विषय नहीं

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

DR SADHNA MISHRAAफर्रुखाबाद: जनपद पंहुची संस्कृत संस्थान की अध्यक्ष डॉ० साधना मिश्रा ने कहा है की जिले में चल रही गुटवाजी कोई चिंता का विषय नही| सभी 2017 का चुनाव एक जुट होकर लड़ेगे|

डॉ० मिश्रा ने बुधवार को सीडीओ से उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात की| इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से सीडीओ की सुरक्षा बढ़ाये जाने को कहा| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, नगर अध्यक्ष विशवस गुप्ता व डॉ० साधना ने एकांत में वार्ता की| उन्होंने पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा की जिले में सपा में कोई गुटवाजी नही है और यदि है तो वह चिंता का विषय नही| आने वाले 2017 के चुनाव में सभी लोग एक जुट होकर पार्टी को जीत दिलाने के लिये लड़ेगे| परिवार में मतभेद हो जाते है| जिन्हें जल्दी दूर कर दिया जायेगा|

मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे के ग्राम सहसापुर में आयोजित होली मिल्न समारोह में पंहुची डॉ० साधना मिश्रा ने कहा की गिले-शिकबे भुलाकर सभी विकास कार्य कराने में जुटे| डॉ० अनुपम दुबे ने कहा की बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराये जायेगे| भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह , संतोष चौधरी आदि लोग मौजूद रहे|