कमालगंज में आरोपी पकड़ने गयी दिल्ली पुलिस को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

co kaluramफर्रुखाबाद:(कमालगंज) गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर रावी में लूट के आरोपी को पकड़ने गयी दिल्ली पुलिस के दरोगा और सिपाही को आक्रोशित ग्रामीणों ने पीट दिया| जिसमे दोनों जख्मी भी हुये है| घटना की जाँच सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे करने पंहुचे|

दिल्ली के थाना लाहुरीगेट के दरोगा आलोक वाजपेयी अपने तीन हमराह सिपाहियों के साथ कमालगंज थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश देने गये थे| पुलिस द्वारा सुबह 6 बजे दबिश दिये जाने से आरोपी किशन पुत्र पौका गिहार को आराम से दबोच भी लिया| दिल्ली पुलिस के साथ कमालगंज से सिपाही शिवकुमार गया था| दिल्ली पुलिस के द्वारा दी गयी दबिश से हडकंप मंच गया| ग्रामीणों और महिलाओ ने दरोगा और सिपाही पर पहले कूड़ा फेंका और बाद में उनके साथ मारपीट कर दी| आरोपी को पकड़े खड़े सिपाही के हाथ में एक महिला ने काट लिया जिससे उसने आरोपी किशन को छोड़ दिया|

किशन भागने में कामयाब रहा| घटना की सूचना दिल्ली पुलिस ने थाने में दी| जिसके बाद मौके पर दरोगा सीएल दिवाकर मौके पर पंहुचे| लेकिन तब तक सभी गायब हो चुके थे| दिल्ली पुलिस के दरोगा आलोक वाजपेयी ने बताया की कमालगंज थाना पुलिस की लापरवाही से घटना हुई| स्थानीय पुलिस को मालूम था की महरूपुर रावी किस तरह का गाँव है तो भी केबल एक सिपाही भेजा| उन्होंने बताया की बीते कुछ समय पूर्व उनके थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये लूट की घटना हुई थी| जिसमे एक आरोपी भोगांव निवासी को दबोच लिया गया था| उसकी निशानदेही पर ही आरोपी को पकड़ने आये थे |

वही थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया की घटना के सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी दिल्ली पुलिस ने नही दी| जब उनके साथ घटना हुई तब उनके सीयूजी नम्बर पर सूचना दी गयी| तभी दरोगा सीएल दिवाकर को मौके पर भेजा गया| सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे ने बताया की घटना में थानाध्यक्ष की लापरवाही उजागर हो रही है| जाँच की जा रही है| दिल्ली पुलिस से फोन पर बात हुई लेकीन कोई मुकदमा दर्ज कराने के लिये नही आया|