व्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 बीडीसी पर विशेष नजर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

VLAAK-BADPURफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने व्लाक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी| चुनाव के लिये अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है| चुनाव के दौरान 11 बीडीसी पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गये है|

जारी अधिसूचना के अनुसार व्लाक प्रमुख चुनाव के लिये नामांकन 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जायेगा| उसी दिन नामंकन पत्र की जाँच की जायेगी| 6 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन वापस लिये जायेगे| तीन बजे के बाद प्रत्याशी की सूची चस्पा कर दी जायेगी| चुनाव की स्थित में 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान व उसके तत्काल बाद मतगणना की जायेगी| समस्त मतगणना की प्रक्रिया व्लाक मुख्यालय में की जायेगी| पहले दिन किसी भी व्लाक में एक भी नामांकन की बिक्री नही हुई|

पुलिस अधीक्षक के अनुसार जनपद में 7 पुरुष बीडीसी व चार महिला बीडीसी के पतियों पर आपराधिक मामले दर्ज है इन पर विशेष नजर रखी जायेगी|