सपा की टिकट पर टिकी व्लाक प्रमुख प्रत्याशी की जीत और हार!

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics- Sapaa जिला प्रशासन

VLAAK BADPURफर्रुखाबाद: जनपद में होने वाले व्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिये वाले चयन में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी से टिकट पाने वाले दावेदारों का व्लाक प्रमुख बनना लगभग तय ही माना जा रहा है| जिसके चक्कर में अधिकतर दावेदार लखनऊ और सैफई के चक्कर काट रहे है|

इस बार जनपद में होने वाले व्लाक प्रमुख के चुनाव बहुत ही रोचक होने की सम्भावना है| सपा से अधिकतर लोग टिकट मांग रहे है| जिसमे से जादातर पार्टी के नेता ही या उनके परिजन या रिश्तेदार है| व्लाक प्रमुख के प्रत्याशी व उनके समर्थक क्षेत्र में प्रचार कम कर किसी तरह से सपा से टिकट हासिल करने की जुगत में है| प्रत्याशियों को यह पता है की यदि सपा से टिकट मिला तो जीत लगभग तय है| विकास खंड बढ़पुर से व्लाक प्रमुख यशपाल सिंह यादव पत्नी रीता यादव यादव चुनाव मैदान में है| उनके विरोध में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्र बधू के दो आवेदन सपा कार्यालय में जमा है|

दोनों ही दावेदारों को सपा से टिकट मिलने की उम्मीद है| अब यह समाजवादी पार्टी के पर निर्भर करेगा की टिकट किसकी झोली में जायेगा| यशपाल सिंह की पत्नी रीता की सिफारिश में विधायक नरेन्द्र सिंह, अजीत कठेरिया, जमालुद्दीन सिद्दीकी लगे है| राजनीति का नियम है जिसकी सत्ता होती है अधिकतर दावेदार उनके ही चुनाव जीतते है| वर्तमान में सपा की सरकार है इस लिये जो भी टिकट हासिल करेगा उसकी जीत लगभग तय है| क्योंकि अन्य किसी पार्टी से या निर्दलीय कोई भी व्लाक प्रमुख के पद के लिये प्रत्याशी चुनाव मैदान में ना आने की पूरी सम्भावना है| जिससे यह माना जा रहा है अधिकतर प्रत्याशी सपा के ही व्लाक प्रमुख का चुनाव जीतेगे|