काली मिर्च में मिले पपीते के बीज, रिफायंड, लड्डू में भी मिलावट

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) होली का त्योहार सिर पर है| इसके साथ ही मिलावट खोर अपनी जेबें भरनें की तैयारी में लग गयें है| बाजार में कई दुकानों पर मिलाबट का सामान मिल बांटकर बिक्री हो रहा है| मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने व आमजन को जागरूक करने के लिए गुरुवार को डीएम मानवेन्द्र सिंह नें कलेक्ट्रेट परिसर में फूड सेफ्टी ह्वील को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फूड सेफ्टी ह्वील नें जनपद में लगभग 75 जगह जीरा, काली मिर्च, काली मसूर, गुड, नमकीन, साबुत हल्दी, भुना चना, उड़द दाल, काली मसूर दाल, चना हाल, रिफ़ाइन्ड, पाम ऑयल के नमूने लिये| जिसमे से 16 जगह नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। जिसमे काली मिर्च में पपीते के बीज, भुने चना, हल्दी, साबुत गुड में रंग की मिलाबट मिली| जिन्हें केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया|
फूड सेफ्टी ह्वील के साथ आये राजन तिवारी, खाद्यय सुरक्षा अधिकारी संतोष वर्मा, आशीष वर्मा के द्वारा नमूनों की जाँच की गयी| इसके साथ ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, विमल कुमार रहे |
जिला अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी नें जेएनआई को बताया कि जिन दुकानों पर मिलाबट मिली उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया| फूड सेफ्टी ह्वील में की गयी जाँच में  कार्यवाही का अधिकारी नही है| उसके लिए अलग से अभियान चलेगा| यह बैन जनपद में 5 मार्च तक रहेगी|