सादगी से होगा जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना का शपथ ग्रहण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa ZILA PANCHAYAT

sguna-devIफर्रुखाबाद: गुरुवार को होने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना देवी का शपथ ग्रहण पूरी सादगी के साथ कराने कि तैयारी चल रही है|
विधायक अजीत कठेरिया ने बताया की जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन में कोई भी वीआईपी नेता शिरकत नही कर रहा है| जनपद के सभी अधिकतर नेताओ को निमंत्रण दिया गया है| फ़िलहाल शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी जोर शोर से है| प्रशासन व सपा नेता अपने-अपने तरीके से तैयारी में जुटे है| गुरुवार को सगुना अध्यक्ष पद कि शपथ ग्रहण करेगी|