‘बाड़ी बिल्डिंग’ में फतेहगढ़ पुलिस का दबदबा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडिम में 27वीं अन्तर जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे कई जनपदों के पुलिस खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया | जिसमे बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में फतेहगढ़ नें जगह बनानें में कामयाबी हासिल की |
प्रतियोगिता का शुभारम्भ एसपी विकास कुमार नें किया| इसके बाद प्रतियोगिता का श्रीगणेश हुआ| प्रतियोगिता में पुलिस (महिला/पुरुष) कुश्ती क्लस्टर (कुश्ती कमड्डी भारोत्तोलन,बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग, बॉडी बिल्डिंग,पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमे खिलाडियों नें एक से बढ़कर एक जौहर दिखाये| मुक्के बाजी की सेमी फाइनल प्रतियोगिता में जालौन, झांसी, कानपुर नगर, इटावा के प्रतिभागी प्रथम रहे| वहीं बाड़ी बिल्डिंग की फाइनल प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के सिपाही अजय तेवतिया, पंकज गुर्जर ने प्रथम स्थान बनाया| इसके साथ ही इटावा के शाहरुख खान व महिला खिलाड़ी शीतल सिंह अब्बल रहे| अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार, प्रदीप कुमार, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर व लाइन्स रविन्द्र कुमार राय व अविचल पाण्डेय प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन फतेहगढ़, कर्मवीर यादव क्रीडाधिकारी, निर्णायक मण्डल की भूमिका में प्रताप सिंह गंगवार, संजीव कटियार, कुलदीप यादव, दुर्गा वर्मा व कार्यक्रम संचालिका दीपिका त्रिपाठी रहे।