हेडमास्टर व शिक्षक में चले ईंट पत्थर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

13_01_2016-13fkb8-c-.5फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबंतीबाई नगर स्थित नगला किसान के उच्च प्राथमिक विधालय में हेड मास्टर व सहायक अध्यापक के बीच जमकर विवाद के बाद ईट-पत्थर चल गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले किया|

संकिसा रोड निवासी हेड मास्टर परमेश्वर दयाल व गाँव करथीया निवासी सहायक अध्यापक ययोगेश कुमार के बीच जमकर विवाद हुआ| पूर्व से ही दोनों में विवाद चला आ रहा है| एक दूसरे पर कई बार आरोप प्रत्यारोप भी लगाये गये जाते रहे है| विधालय में भी दोनों में जमकर गाली गलौज होता है| शिक्षक पूर्व में जिलाधिकारी व बीएसए से हेडमास्टर के खिलाफ जाति सूचक गाली देने की शिकायत भी कर चुके है| जब कार्यवाही नही हुई तो विवाद बढ़ गया|

हेडमास्टर ने भी विधालय की दरी चोरी करने व विधालय में जानवर बांधने का आरोप लगाया था| बुधवार को सुबह दोनों में उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद हो गया| देखते ही देखते गाली-गलौज के साथ दोनों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से भी हमला किया| सूचना पर पंहुची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आयी|

कोतवाल भीम सिंह जावला के अनुसार दोनों की तहरीर ले ली गयी है| जाँच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी| वही खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा के अनुसार मामले कि जाँच कराई जायेगी|