कादरीगेट चौकी का अबैध बसूली रेट चार्ट जारी,अधिकारियो के आदेश पर भारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

BSULI 1BSULI 3BSULI 2फर्रुखाबाद: कादरी गेट चौकी शहर की मुख्य कमाऊ चौकी में सुमार है| जंहा हमेशा से अबैध बसूली का कारोबार चल रहा है| पुलिस का अबैध बसूली का रेट कार्ड भी जारी कर दिया है| बीते कुछ माह से पुलिस की बसूली से लाल गेट से बस अड्डे तक के दुकानदार काफी परेशान है| लेकिन पुलिस ने सुबह से शाम तक बसूली करके अपनी जेब भरने में लगे है| और जाम की झाम से दुकानदार भी परेशान है|

लाल दरवाजे पर कादरी गेट चौकी के सिपाही सुबह 6 बजे से बसूली का खेल शुरूकर देते है जिसमे सबसे पहले अर्रापहाड़पुर से आने वाली सब्जी लदी टैक्सी से प्रर्ति टैक्सी 10 बसूली की जा रही है| जिसके रेट निर्धारित है| यह सिलसिला चलने के बाद गंगा से रोंक के बाद भी आने वाली बालू की बुग्गी सबार पुलिस की अबैध बसूली का शिकार बनते है| अन्दर से आने वाली बुग्गी से 100 रुपये का रेट निर्धारित कर दिया गया है| यदि कोई गरीब गाड़ी वाला मेहनत करके कुछ रुपये कमाने की भी सोंचे तो पता चलता है की 10 प्रतिशत पुलिस का सिपाही उससे बसूली कर लेता है| बालू वाले और सब्जी वालो की गाड़ी निकलने के बाद आने लगती है भूसा लदी बैलगाडी से 50 रुपये लेकर उन्हें शहर के अन्दर जाने की इजाजत मिलती है|

इसके पीछे से ही व्लेक में आने वाला मिट्टी का तेल भी रिक्सो में लादकर निकाला जाता है वह रिक्से वाले भी 100 रुपये की बसूली का शिकार होते है| मजे की बात तो यह है की व्लेक में आने वाले मिट्टी के तेल को पकड़ने की जगह पुलिस उन्हें चंद पैसो की खातिर छोड़ देते है| इसके बाद सूरज चढ़ जाता है और सड़क पर बड़ी संख्या में टैक्सी रेगने लगती है| उनके लिये पुलिस का अलग रेट चार्ट है| टैक्सी लाल दरवाजे पर खड़ी करने के लिये 20 रूपये, जिसने नही दिया उसे लाठी खाना पड़ेगा| 20 रुपये पुलिस को देकर दर्जनों टैक्सी दुकानों के सामने खडी कर लेते है| जिससे दुकानदार परेशान हो रहे है|

शहर के अन्दर टैक्सी जाने के लिये केबल 10 रुपये की बसूली की जाती है| यदि ट्रक अन्दर जाता है तो 100 रुपये जब बाहर आता है तो 50 रुपये की बसूली की जा रही है| नतीजन लिंजीगंज मोड़ पर घुमना बाजार में अक्सर बड़े बाहनो को जाम का कारण बनते देखा जा सकता है|
पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने बताया कि बालू व वाहनो पर अबैध बसूली करने वालो पर सख्त कार्यवाही होगी| अधिकारियो के आदेश ना मानने वाले बर्दास्त नही किये जायेगे|

Comments are closed.