सत्यपाल सिंह का बीजेपी जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

stypal singh bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के दौड़ में अचानक दौड़े सत्यपाल सिंह का जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है| जिससे कही ख़ुशी तो कही गम की स्थित बन गयी है| सोमबार को पूरे दिन चले नूराकुस्ती के खेल के बाद शाम को सत्यपाल सिंह को ही जिलाध्यक्ष बनाये जाने से कयास लगाये जा रहे है|

भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री मिथिलेश अग्रवाल के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में बुलाई गयी बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष के पद हेतु आयेनामांकन के बाद पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्यपाल सिंह के नाम पर मोहर लगा दी गयी है| हाला की अभी किसी अधिक्रत नेता ने इसकी पुष्ठी नही की है|

वही सत्यपाल सिंह का नाम चर्चा में आने से कई दावेदारो ने फोन पर जानकारी देकर कहा कि निर्धारित समय तक केबल 16 नामांकन ही थे| लेकीन समय समाप्त होने के बाद अचानक सत्यपाल सिंह का नाम सूची में जोड़ा गया| जिसके बाद संख्या 17 हुई है| सहायक चुनाव अधिकारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 17 नामो में से 7 नामो को ही प्रदेश चुनाव अधिकारी को भेजा जायेगा| जिसमे तीन नामो का पैनल जायेगा| उन्होंने 9 मंडल अध्यक्ष व 6 जिला प्रतिनिधि से अलग अलग राय ली| पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सत्यपाल सिंह का जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है| लेकिन इसके चलते विरोध के स्वर भी नजर आ रहे है|