सपा सुप्रीमो के जन्म दिन का केक काट राजेन्द्र नगर मोहत्सव का जोरदार आगाज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

SCHIN YADAVफर्रुखाबाद: सपा सरकार के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित हो रहे राजेन्द्र नगर मोहत्सव की शुभारम्भ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर 51 किलो का केट काट कर किया गया| इस दौरान विभिन्य संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया|

रविवार को सुबह पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया व टीम सचिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व् मोहत्सव के अध्यक्ष सचिन सिंह यादव ने कार्यक्रम किया| इसके साथ ही साथ कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुन्दर कांड, हवन पूजन का भी आयोजन हुआ| जिसमे मेले में रविवार को होने वाले स्वास्थ्य मेले का भी उद्घाटन की गया| पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के साथ कई कार्यकर्ताओ ने बाबू राजेन्द्र सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया| सोमबार को कृषि विकास पशु प्रदर्शनी व किसान गोष्ठी का भी कार्यक्रम होगा|

पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पूरे जीवन भर कार्यकर्ताओ की समास्या दूर करते रहे| नरेन्द्र सिंह ने उनकी लम्बी उम्र की कामना भी की| उन्होंने कहा कि मैने कभी विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कभी भी किसी पर दबाव डालकर राजनीति नही की| जिस कारण ही आज हम लोग विधायक बने बैठे है| हम लोग तो प्रदेश सरकार के सच्चे सिपाही है| समाज की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते है|कार्यक्रम का संचालन भोला यादव व अध्यक्षता राजकुमार सिंह राठौर ने की| राम पाल सिंह अजीत गंगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्रंगपाल सिंह बाबी, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, मनमोहन सिंह, राजीव गंगवार, आदि लोग मौजूद रहे| संचालन भोला यादव ने किया| कार्यक्रम में भीड़ देख आयोजक गदगद दिखे|